फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसे में 4 मरे, 20 घायल

Sat, 30 Aug 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार (रामपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद-नैनीताल मार्ग स्थित गांव मुंशीगंज के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर एक ट्रक सामने से आ रही यात्रियों से भरी बस में जा घुसा। बस सवार तीस यात्री घायल हो गए। चीखपुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उनको सीएचसी भिजवाया। बारह से अधिक यात्रियों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान दो महिलाओं समेत एक मासूम की मौत हो गई। वहीं, मुरादाबाद ले जाते समय बस चालक ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह मुरादाबाद-नैनीताल मार्ग स्थित गांव मुंशीगंज से कुछ दूरी पर मुरादाबाद की ओर से आ रहे ट्रक का अगला टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर उत्तराखंड के बाजपुर से आ रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस (पीबी 10डब्ल्यू 9297) में जा घुसा।

आमने-सामने हुई भिड़ंत से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीत्कार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके की ओर दौड़े। खून से लथपथ यात्रियों को देखकर ग्रामीणों के रोंगटे खड़े गए। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन


एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में बारह से अधिक यात्रियों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान टांडा बादली निवासी नूरजहां पत्नी अशरफ, उत्तराखंड के बाजपुर के मुंडिया निवासी जैतून (70) पत्नी इब्राहिम और एक बच्चे की मौत हो गई।

घटना की सूचना जैसे ही घायलों के परिजनों को लगी वे जिला चिकित्सालय पहुंच गए। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल बस चालक गुरूगुख सिंह लाडी निवासी नयागांव अकबराबाद (टांडा) की मुरादाबाद ले जाते समय मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों की सूची
संभल निवासी रईस अहमद, चांदपुर भोजपुर निवासी समीना, डोंकपुरी टांडा निवासी शमीम जहां, टांडा निवासी जिशान और अलताफ, दढ़ियाल निवासी शबाना पत्नी अमीन, भूवरा-मसवासी निवासी सुमेरी लाल, मुरादाबाद के पाकबड़ा निवासी रईस, अफसरी, समीना और उसका बेटा, उत्तराखंड के केलाखेडा़ निवासी शमीम जहां, दिलशान और फैजान, कनौरा बाजपुर निवासी खुर्शीदन को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें