फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन बोले कि नोटबंदी से करेंसी और बैंकिंग सिस्टम से विश्वास उठ जाएगा

Thu, 24 Nov 2016 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनमोहन सिंह
विज्ञापन
राज्यसभा में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमहोन सिंह ने कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों को रही परेशानी और शिकायतों को संज्ञान में लेने की जरूरत है। 60-65 लोगों की मौत हो गई। क्या इस फैसले को हमारे देश के लोगों का करेंसी और बैंकिंग सिस्टम से विश्वास कम करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन


राज्यसभा स्पीकर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही शुरू करने को कहा। इस पर सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने बोला। उन्होंने कहा...

-  प्रधानमंत्री ने 50 दिन इंतजार करने के लिए कहा। लेकिन, ये 50 दिन गरीबों के लिए काफी हानिकारक हो सकता है।
-क्या प्रधानमंत्री किसी ऐसे देश का नाम बता सकते हैं, जहां लोग पैसे जमा कर सकते हैं, लेकिन निकाल नहीं सकते।
- प्रधानमंत्री को कुछ रचनात्मक प्रस्ताव लाना चाहिए, जिसे इंप्लीमेंट किया जा सके।
- नोटबंदी लागू करने में बदइंतजामी हुई। 
- नोटबंदी व्यवस्थित तरीक से की जा रही लूटपाट साबित हुई।
- हर दिन नए नियम बनाना ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री कार्यालय नोटबंदी लागू करने में नाकामयाब रहा।
  60-65 people have lost their lives, what has been done can weaken our people's confidence in currency and banking system: Manmohan Singh — ANI (@ANI_news) November 24, 2016
विज्ञापन



बताते चलें कि संसद के शीतकालीन सत्र में नोटबंदी पर हंगामे के बीच विपक्ष सदन की कार्यवाही में प्रधानमंत्री की मौजूदगी की मांग कर रहा था। इसके बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में पहुंचे। 

  Important to take note of the grievances of the people suffering: Former PM Manmohan Singh #DeMonetisation pic.twitter.com/RfE301KBJ6 — ANI (@ANI_news) November 24, 2016



प्रधानमंत्री को सदन में मौजूद देख राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलामनबी आजाद ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री सदन में मौजूद रहेंगे तो विपक्ष नोटबंदी पर बहस के लिए तैयार है। इस पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री सदन की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहेंगे। विपक्ष बहस शुरू कर सकता है। 
  I want to ask PM that can he name any country where people have deposited their money but are not able to withdraw it: Manmohan Singh — ANI (@ANI_news) November 24, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें