फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना केस में ओडिशा के पूर्व मंत्री गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2013 02:15 PM IST
भुवनेश्वर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा के पूर्व कानून, आवास और शहरी विकास मंत्री रघुनाथ मोहंती और उनकी पत्नी को कोलकाता के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। मोहंती पर अपनी बहू वर्षा सोनी चौधरी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है।
विज्ञापन


इस मामले में रघुनाथ मोहंती के बेटे और मुख्य अभियुक्त राजश्री मोहंती को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि 14 मार्च को वर्षा सोनी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। इसमें पूर्व मंत्री, उनकी पत्नी, बेटे, बेटी और दामाद पर आरोप लगाए गए थे।

बढ़ते दबाव के बाद मोहंती ने 15 मार्च को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वे अपनी पत्नी प्रीतिलता मोहंती के साथ गायब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मोहंती और उनकी पत्नी को कोलकाता के स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें