फिल्म अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी युक्ता मुखी के घर से 6.15 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी करने वाली नौकरानी सुनीता वालिक और उसके दोस्त विनोद करांडे को अदालत ने 26 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
कांदीवली पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने शनिवार को युक्ता मुखी के घर से आभूषण और नकदी चुरा लिए थे। इसके पूर्व भी उसने अपने पहले मालिक के यहां चार मई को चोरी की थी।
युक्ता के लोखंडवाला फ्लैट में 8 दिन पहले ही सुनीता ने काम करना शुरू किया था।