फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोह के आरोप में पूर्व लेक्चरर गिलानी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद के पास प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में भारत विरोधी नारेबाजी को लेकर देशद्रोह के आरोप में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व लेक्चरर एसएआर गिलानी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


Former Delhi University lecturer SAR Geelani who has been arrested, will be produced before a Delhi Court today— ANI (@ANI_news) February 16, 2016


गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

Former Delhi University lecturer SAR Geelani was taken to RML Hospital for medical test in early morning hours. pic.twitter.com/MbOLAj2WN3— ANI (@ANI_news) February 16, 2016
विज्ञापन

पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने गिलानी को पूछताछ के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने ले आई थी, जहां कई घंटे तक उनसे पूछताछ के बाद उन्हें सुबह करीब 3 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

Delhi University professor SAR Geelani who was detained by police last evening, has now been arrested by Police.— ANI (@ANI_news) February 16, 2016


दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिलानी की गिरफ्तारी आईपीसी की धारा 124(ए), 120(बी) और 149 के तहत की गई।

बता दें कि इससे पहले जेएनयू परिसर में भारत विरोधी नारे को लेकर जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

10 फरवरी को अफजल पर था कार्यक्रम

बता दें कि संसद से कुछ ही दूरी पर स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में 10 फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। इसमें संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को बेगुनाह बताया गया। वहीं, कश्मीर की आजादी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के बीच भारत विरोधी पोस्टर लहराए गए। करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में हंगामा होता रहा।

पूरे मामले में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने आयोजक को नोटिस भी भेजा। दरअसल, बुधवार को पीसीआई में कश्मीर से मसले पर एक सेमीनार रखा था। इसका आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली जाफरी ने किया था। इसमें दूसरे प्रोफेसर के साथ कुछ युवक भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि आयोजन स्थल के नजदीक अफजल गुरु व जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के को-फाउंडर मकबूल भट्ट के समर्थन में बैनर लगे थे। अली जाफरी के भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसी बीच कुछ लोगों ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को बेकसूर बताया और कश्मीर लेकर रहेंगे, पाकिस्तान जिंदाबाद जैसी नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

दिल्ली के प्रेस क्लब में था कार्यक्रम

इसी तरह का हंगामा पूरे कार्यक्रम में होता रहा। कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने फोन से कार्यक्रम को संबोधित किया। खास बात यह भारत विरोधी नारों के बीच तीन घंटे तक कार्यक्रम चलता रहा।

उधर, पूरे मामले को आयोजक अली जाफरी ने बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बकौल जाफरी, जाकिर हुसैन कॉलेज के प्रोफेसर एसएआर गिलानी के कहने पर उन्होंने पीसीआई में कार्यक्रम रखा था। इसमें दूसरे कई प्रोफेसर भी शामिल थे। बातचीत कश्मीर से जुड़े मसलों पर होनी थी। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने के बाद कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

दूसरी तरफ प्रेस क्लब का कहना है कि उन्हें इस तरह के देश विरोधी और भड़काऊ कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें