तमिलनाडु में 27 वर्षीय एक महिला वकील ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक व्यक्ति के साथ शादी रचाई है।
मद्रास हाईकोर्ट ने इस शादी के लिए आवश्यक अनुमति देने के साथ ही दूल्हे को 10 दिन की छुट्टी भी दी है।
दुल्हन अरुणा और दूल्हा सोमसुंदरम की शादी व्यासारपडी में एक मैरिज हॉल में हुई। दोनों आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए दोनों के परिजन और दोस्त मौजूद थे।
डिवीजनल बेंच के आदेश के बाद अरुणा ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी व दूल्हे के लिए एक माह की विशेष छुट्टी की अपील की थी।
हाईकोर्ट ने सोमसुंदरम को 10 दिन की छुट्टी दी। सोमसुंदरम को पुजहाल जेल से शनिवार को रिहा किया गया था और उसे अब 10 फरवरी को शाम 7 बजे तक वापस जेल लौटना होगा।