राजस्थान में स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। गहलोत ने खुद को स्वाइन फ्लू होने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है, लेकिन मैंने समय पर इलाज शुरू कर लिया है, अब सुधार है।’
उनके निजी सचिव ने बताया कि गहलोत घर में ही दवा ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम को पिछले तीन दिनों से बुखार था।
दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशी की रैली से वापस लौटने के बाद बुखार, कफ और जुकाम की शिकायत के चलते गहलोत की जांच कराई गई, तो एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई।
मालूम हो कि राजस्थान में स्वाइन फ्लू से इस साल 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।