ड्रग तस्करी के आरोप में बॉलीवुड की पूर्व अदाकारा ममता कुलकर्णी को गिरफ्तार किया गया है। केन्या की ड्रग इंफोर्समेंट एजेंसी और यहां की पुलिस ने उन्हें उनके पति के साथ गिरफ्तार किया है।
ममता 90 के दशक में बालीवुड की फिल्मों में देखी गई और उनकी आखिरी फिल्म सेंसर थी जो 2001 में रिलीज हुई थी।
उन्होंने बाद में इस्लाम कुबूल कर लिया था और नैरोबी में जाकर रहने लगीं थीं। इस दौरान वह एक गुमनाम सी जिंदगी जी रही थीं। इससे पहले वह दुबई की एक नामी रियलस्टेट कंपनी और होटल में बतौर मैनेजर काम कर चुकी हैं।