फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ संसद घेराव में शामिल हुए वीके सिंह

Tue, 04 Dec 2012 03:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा आयोजित संसद घेराव में हिस्सा लिया। इसमें संगठन के प्रमुख वीएम सिंह, तृणमूल कांग्रेस सांसद सुल्तान अहमद, कई किसान नेता और सिविल सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (आरकेएमएस) ने गन्ना किसानों के समर्थन में संसद का घेराव का आयोजन किया था।
विज्ञापन


संगठन के संयोजक वीएम सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गन्ना क्षेत्र को मुक्त करने की रंगराजन समिति की रिपोर्ट को खारिज करने की मांग की थी। संगठन ने इसके लिए 30 नवंबर तक का वक्त दिया था। उनकी मांग नहीं मानी गई इसलिए संगठन ने संसद का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें