फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 ताकतवर महिला उद्यमियों में छह भारतीय भी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्ब्स पत्रिका ने एशिया की 50 प्रभावशाली महिला उद्यमियों की सूची प्रकाशित की है। इस सूची में छह भारतीय भी शामिल हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य और आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर का नाम भी है।
विज्ञापन


फोर्ब्स पत्रिका ने इस सूची में एशिया की उन 50 महिला उद्यमियों को शामिल किया है, जिन्होंने कारोबारी जगत में अपनी पहचान बनाई है।

इस सूची में भारत से भट्टाचार्य और कोचर के अलावा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस की प्रबंध निदेशक अखिला श्रीनिवासन, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ, एक्सिस बैंक की सीईओ और प्रबंध निदेशक शिखा शर्मा के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की प्रबंध निदेशक उषा सांगवान शामिल हैं।

पत्रिका के मुताबिक अरुंधति भट्टाचार्य के बाद भारत में चंदा कोचर दूसरी सबसे प्रभावशाली उद्यमी हैं। पत्रिका ने भट्टाचार्य को भारतीय बैंकिंग की पहली महिला कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पीढ़ी की उद्यमियों की सूची में ईशा अंबानी का नाम

फोर्ब्स ने नई पीढ़ी की 12 उद्यमियों की भी एक सूची तैयार की है। इसमें भारत से मुकेश अंबानी की बेटी और रिलायंस जियो इंफोकॉम व रिलायंस रिटेल वेंचर की निदेशक ईशा अंबानी (23), वीआईपी कंपनी की प्रबंध निदेशक राधिका पीरामल (36), मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रबंध निदेशक और सीईओ अमीरा शाह (35) और सिप्ला न्यू वेंचर्स कंपनी की प्रोजेक्ट प्रमुख समीना वजीरल्ली (39) भी शामिल है।

इनके अलावा सूची में चीन और सिंगापुर समेत अन्य एशियाई देशों की युवा उद्यमी शामिल हैं। पत्रिका ने इस सूची में शामिल युवा उद्यमियों के बारे में कहा है कि विश्व को आने वाले समय में इनसे ज्यादा उम्मीदें रखनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें