फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद हो जाता है 44 हजार करोड़ रुपए का खाना

Sat, 24 Aug 2013 04:47 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यकीन मानिए हमारी और आपकी छोटी सी गलती देश का कितना बड़ा नुकसान कर रही है। देश के कृषि मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि देश में 44,000 करोड़ रुपए का खाद्य पदार्थ बर्बाद हो जाता है। ये बर्बादी ऐसे समय हो रही है जब देश में भूख से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


देश के कृषि मंत्री शरद पवार ने राज्ससभा में बताया कि 44,000 करोड़ रुपए के खाद्य पदार्थ की बर्बादी एक साल में देश के अंदर हो जाती है। इस बर्बादी की मुख्य वजह वेयरहाउस की कमी और ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम का सही नही होना है।

एक साल के दौरान सिर्फ 13,309 करोड़ रुपए के फल और सब्जी वेयरहाउस न होने की वजह से खराब हो गए हैं।

कृषि मंत्री की तरफ से आया बयान तब और महत्वपूर्ण हो जाता है, जब यूपीए-सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को लागू करने के लिए फंड की कमी से जूझ रही है।
विज्ञापन


शरद पवार ने कहा कि कई राज्य वेयर हाउस बनाने में अपनी रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जबकि देश में वेयर हाउस की बहुत अधिक जरूरत है।

उन्होंने कहा कि देश में कोल्ड स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश(एफडीआई) को बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें