फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में दूध और तेल को लेकर अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी पर देश भर के कई राज्यों में प्रतिबंध के बाद पैकेट बंद दूध, तेल और पानी  की जांच होने जा रही है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डस अॅथारिटी ऑफ इंडिया(एफएसएसएआई) ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दूध, बोतलबंद पानी और तेल की जांच में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन


एफएसएसएआई ने खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट के चलते यह आदेश जारी किया गया है। एफएसएसएआई के सूत्रों के मुताबिक डिब्बाबंद या पैकेज्ड पदार्थों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।

टीओआई की खबर के मुताबिक खाद्य पदार्थों की जांच के लिए बने राष्ट्रीय नियामक एफएसएसएआई ने देश भर के सभी खाद्य आयुक्तों से कहा है कि देश में ऐसे खाद्य पदार्थों के ज्यादा से ज्यादा सैंपल उठाए जाएं और उनकी सही तरीके से जांच करवाई जाए।
विज्ञापन


राज्यों को विशेष सर्तकता बरतने के साथ-साथ दूध, पानी और खाद्य तेलों की जांच को सख्ती बरतने के लिए कहा गया है। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे मामले सामने आने से पता चला है कि बड़े स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन

मैगी पर प्रतिबंध

गौरतलब है कि इससे पहले ही नूडल्स, पास्ता और मैकरॉनी को लेकर भी जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। इससे पहले मैगी में मोनोसोडियम ग्लूटामेट और लेड की मात्रा ज्यादा पाए जाने के कारण पिछले महीने ही कई राज्यों ने मैगी पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा कैललॉग्स और हैनिज जैसी कंपनियों को भी नोटिस भेज जा चुका है।

अभी हाल में ही उत्तर प्रदेश के खाद्य पदार्थों के नियामक मदर डेयरी के दूध में डिर्जेंट पाए जाने की बात कहकर सबके कान खड़े कर दिए थे। पर नियामक के इस दावे का मदर डेयरी ने विरोध किया है।

एफएसएसएआई की हाल में हुई बैठक में यह मुद्दा बड़ा तेजी से उठाया गया कि खाद्य उत्पाद बेचने वाली कंपनियां मानकों का पालन नहीं कर रही हैं। खाद्य पदार्थों को लेकर ग्राहकों को भ्रामक तरीके से पदार्थ बेचे जा रहे हैं।

खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर ग्राहकों के बीच में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। साथ ही राज्यों के फूड इंस्पेक्टर को ऐसे उत्पादों पर कड़ी निगाह रखने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें