फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में मंत्री ने की महिला विधायक से छेड़छाड़

Sun, 22 Mar 2015 08:50 AM IST
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल की मुख्य विपक्षी पार्टी भाकपा की महिला विधायक ईएस बिजिमोल ने राज्य के श्रम मंत्री शिबू बेबी जॉन और दो अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोप है कि मंत्री ने 13 मार्च को विधानसभा में हंगामे के दौरान महिला विधायक का रास्ता रोका था। अपनी शिकायत में बिजिमोल ने कहा कि उन्हें पहले लगा था कि विधानसभा में प्रदर्शन के  चलते जॉन ने उनका रास्ता रोक लिया था। लेकिन एक अन्य आरोपी अबू के बयान से उन्हें पता चला कि रास्ता रोकने के पीछे मंत्री की गलत मंशा थी।

वह उन्हें परेशान करना चाहते थे। मालूम हो कि अबू ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि मंत्री जॉन ने उससे कहा था कि जब उन्होंने रास्ता रोका तो बिजिमोल को अच्छा लग रहा था। वहीं अन्य आरोपी वाहिद ने भी यही बयान एक जनसभा में दोहरा दिया था।
विज्ञापन


महिला विधायक ने इसी के बाद इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बिजिमोल का आरोप है कि इन लोगों ने उनके खिलाफ जानबूझकर छेड़खानी के इरादे से टिप्पणी कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। मंत्री जॉन के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस कानूनी सलाह ले रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें