फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नही थमी दिल्ली में दरिंदगी, पांच साल की बच्ची से रेप

Thu, 28 Feb 2013 09:01 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में एक बार फिर पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर है। सीमापुरी इलाके में मासूम को अगवा कर बाइक सवार बदमाशों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद बदमाश खून से लथपथ मासूम बच्ची को घर के पास छोड़ गए।
विज्ञापन


गंभीर हालत में पीड़िता की मां ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की मां के मुताबिक दो लोगों ने उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल में पुष्टि के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मासूम सोना (5) (बदला हुआ नाम) अपनी मां और दो भाई के साथ सीमापुरी इलाके में रहती है। मंगलवार करीब 11.30 बजे वह घर के पास खेल रही थी। इस बीच बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। सोना के मुताबिक बदमाश उसे सुनसान इलाके में ले गया।
विज्ञापन


वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोपहर करीब 1:30 बजे बदमाश बच्ची को घर के पास ही छोड़कर फरार हो गए। खून से लथपथ बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची। मां ने फौरन उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना पाकर अस्पताल पुलिस भी पहुंच गई। बच्ची से पूछताछ और डॉक्टरी जांच के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। सीमापुरी थाना पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने बच्ची के साथ एक ही शख्स द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि की गई है।

चार माह पहले बच्ची की मां के साथ भी दुष्कर्म हुआ था इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। करीब पांच साल पहले बच्ची के पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें