फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बेटी को अकेली पाकर पिता ने किया दुष्कर्म

Tue, 27 Aug 2013 08:51 PM IST
नई दिल्ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सौतले पिता पर अपनी 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मां ने शिकायत में बताया कि रविवार को बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी पिता ने उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दिल्ली के ही कीर्ति नगर इलाके में रविवार दोपहर 60 वर्षीय बुजुर्ग ओमकार ने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर में बुला लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर वहां पहुंचे लोगों ने बुजुर्ग को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


तीसरा मामला पंजाबी बाग इलाके का है। मंगोलपुरी की रहने वाली 27 वर्षीय युवती रविवार सुबह परिचित से मिलने के लिए लाल क्वार्टर इलाके आई थी।

युवती का आरोप है कि उसके परिचित ने जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस युवती के परिचित की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


चौथा मामला शाहबाद डेयरी इलाके का है, जहां 16 वर्षीय किशोरी ने पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण (23) पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी लक्ष्मण को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें