फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर लदा ट्रक पलटा, पांच व्यापारियों की मौत कई घायल

Sat, 09 May 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में आगरा बरेली हाईवे पर जिनावली गांव के पास टमाटर से लदा एक ट्रक पलट गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


यह हादसा उस वक्त हुआ जब एटा के मलावन से टमाटर लादकर डीसीएम केंटर जब आगरा मंडी जा रहा था तभी ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। इस हादसे में मौके पर ही चार व्यापारियों की मौत हो गई जबकि एक और व्यक्ति की मौत अस्पलात में हो गई।

हादसे में घायल सभी लोग एटा के जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं जबकि कि गंभीर रूप से घायल लोगों को आगरा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ट्रक का साफ्ट टूटने से हुआ हादसा

खबर है ‌कि ट्रक का अचानक साफ्ट टूट गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त तीन चार लोग गाड़ी के अंदर बैठ थे जबकि बाकी लोग ट्रक की छप पर बैठे थे। घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे की है।

हादसे की जानकारी मिलते ही सदर विधायक और पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में मरने वालों में किताब सिंह 45, पुत्र गंगा सिंह, तेज गिरि 40, पुत्र चोखेलाल, जितेंद्र पुत्र 12, कैलाश निवासी मधुपुरा थाना मलावन के हैं।

इसके अलावा सत्यपाल पुत्र पिवारी लाल 37, निवासी लालडुडु वारा व ब्रजेश कुमार 28 पुत्र महाराज सिंह निवासी मधुपुरा हैं ‌जिनकी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें