फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ से 20 फीट दूर हुए गैंगवार में चली गोली, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में बाइकसवार हमलावरों ने एक सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक को गोली मार दी। गोलीबारी गोरेगांव स्थिति फिल्मसिटी में हुई है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी उस समय वहीं थे।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर गोलीबारी की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'गोलबारी मुझसे महज 20 फीट की दूरी पर हुई है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस सुरक्षित है।'

हालांकि गोलीबारी में सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक घायल जरूर हुए हैं, लेकिन किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अमिताभ ने भी अपने बाद के ट्वीट में कहा है कि एक व्यक्ति घायल हुआ है। किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पढ़ें अमिताभ बच्चन का ट्वीट-

The 1873 - Okay !! Shooting at Film City .. and a gang war shootout 20 feet from where we are ... !!1 dead .. cops all over ..— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 22, 2015

विज्ञापन

तीन राउंड चली गोलियां, अमिताभ बच्‍चन थे वहीं

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बाइकसवारों ने फिल्म सिटी के गेट नंबर 2 पर एडलैब्स के पास तीन राउंड गोलियां चलाईं। अमिताभ बच्चन उसी इलाके में शूटिंग कर रहे थे।

बाइकसवारों के हमले में घायल सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक राजू शिंदे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली उनकी बांह और पीठ में लगी है। पुलिस ने हमलवरों का पीछा किया लेकिन वे भागने में कामयाब रहे।

मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त फतेह सिंह पाटिल ने बताया कि राजू शिंदे बालाजी फिल्म्स में सिक्योरिटी कॉन्‍ट्रेक्टर के रूप में काम करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें