फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BREAKING NEWS: संसद परिसर में लगी भीषण आग

Sun, 22 Mar 2015 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आज दोपहर करीब 2.30 बजे संसद परिसर से आग की लपटें उठना शुरू हुईं और आसमान को काले धुएं के गुबार ने अपने आगोश में ले लिया। यह आग रिसेप्शन के पास मौजूद एसी प्लांट में लगी थी, जो सीआरपीएफ कैंटीन के ठीक पीछे स्थित है।
विज्ञापन


संसद परिसर में लगी इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और जल्द से जल्द इस आग पर काबू पा लिया। काले धुएं के गुबार को देखकर पता चल रहा था कि यह आग कितनी भयानक थी।

यह आग संसद भवन के गेट नंबर 8 के पास लगी थी। इस आग के लगने का कारण एसी पावर यूनिट में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

फिलहाल वहां पर किसी के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, रविवार होने की वजह से वहां पर अधिक लोग मौजूद नहीं थे, जिससे जान माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें