फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पर हाथ उठाने वाले सांसद पर FIR

Mon, 25 Aug 2014 06:11 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद किरिट सोमैया के खिलाफ एक इंस्पेक्टर पर हाथ उठाने और उसे धमकाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डिप्टी पुलिस कमिश्नर विनय राठौड़ ने बताया कि पूर्वोत्तर मुंबई से भाजपा सांसद सोमैया के खिलाफ रविवार रात को नवघर पुलिस स्टेशन में सरकारी कर्मचारी पर हाथ उठाने और धमकाने के मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

डीसीपी राठौड़ ने बताया कि 21 अगस्त को नवघर पुलिस स्टेशन में सोमैया की पुलिस इंस्पेक्टर संपत मुंडे से बहस हो गई थी। वह अपने एक सहयोगी को छुड़वाने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे, जिसे गैर कानूनी सभा करने के एक दर्ज मामले में पुलिस स्टेशन लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमैया भाजपा कार्यकर्ता को तुरंत छोड़ने की मांग कर रहे थे। जबकि पुलिस इंस्पेक्टर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच बहस के बीच सोमैया ने मुंडे पर हाथ उठाने की कोशिश की और बाद में परिणाम भुगतने की धमकी भी दे डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें