श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भंडारा संचालकों से नगर पालिका और प्रशासन द्वारा लिए गए 21 सौ रुपये को ‘जजिया कर’ बताकर व्हाट्सएप पर पोस्ट डालना युवक को महंगा पड़ गया। उसके खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जन्माष्टमी पर देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु मथुरा में पूजा-अर्चना और ब्रज भ्रमण के लिए आते हैं। इस मौके पर ब्रज के समाजसेवी और दुकानदार आपस में चंदा कर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे आयोजित करते हैं।
इस बार भंडारा संचालन के लिए अनुमति देने के लिए नगर पालिका और प्रशासन ने 2100 रुपये की राशि वसूल की। प्रशासन के अनुसार ये राशि साफ-सफाई करने के एवज में ली जा रही है।