फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका, रणवीर, करण और अर्जुन पर चलेगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लीलता परोसने वाली विवादित नॉकआउट शो एआईबी पर कानूनी शिकंजा कस गया है। मुंबई की एक अदालत ने इस शो से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अदालत ने जिन लोगों पर केस दर्ज करने को कहा है, उनमें फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अभिनेता अर्जुन कपूर, रणवीर सिह और एआईबी शो के आयोजकों सहित कुल 14 लोगों के नाम शामिल हैं।

अश्लीलता से भरपूर एआईबी शो के खिलाफ एड. आभा सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। बृहस्पतिवार को इसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

शो से जुड़े अन्य पर भी केस दर्ज करने को कहा

पिछले सप्ताह पुणे पुलिस ने भी आईपीसी और आईटी एक्ट की पांच धाराओं के तहत एआईबी शो के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

बीते 20 दिसंबर को मुंबई के सरदार बल्लभभाई स्टेडियम में एआईबी नॉकआउट शो आयोजित किया गया था, जिसमें करण, रणवीर, दीपिका, अर्जुन, ,सोनाक्षी जैसी फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की थी। शो को देखने के लिए करीब 4000 लोग उपस्थित हुए थे।

कार्यक्रम का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया था। सूत्रों के अनुसार अभिनेता सलमान खान के विरोध के बाद शो का वीडियो यूट्यूब से हटा दिया गया था, लेकिन शो का विरोध अब भी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें