फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय पर अफवाह, भाजपा की महिला नेता के खिलाफ FIR

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में रितु राठौर नाम की एक महिला के खिलाफ गाय से संबंधित अफवाह फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। रितु पर आरोप है कि उन्होंने तकरीबन दो सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में हुई पुलिसकर्मी की मौत को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। रितु भाजपा से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


रितु ने ट्विटर हैंडल @RituRathaur पर पोस्ट किया थाना फतेहपुर के बडकलां चेकपोस्ट के निकट कांस्टेबल एनके त्यागी ने जब गोवंश ले जा रहे एक ट्रक को रोका तो पशु तस्करों ने ट्रक से कुचलकर उनकी हत्या कर दी। पोस्ट के साथ घटनास्थल पर पड़े पुलिसकर्मी के शव की फोटो भी डाली गई।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद मामला उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आया और उन्होंने तुरंत सत्यता परखने का आदेश दिया। जांच में पाया गया कि पोस्ट में पुलिसकमी की मौत के संबंध में जो दावा किया जा रहा है वह सत्य नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पुलिसकर्मी की मौत एक दुर्घटना थी। उसे बजरी से भरे एक ट्रक ने कुचल दिया था, ट्रक चालक की पहचान तसलीम, निवासी देवीदास शराफत कॉलोनी के रूप में हुई थी। उसे गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

‌सोशल मीडिया पर रितु का विरोध भी, समर्थन भी

रितु के ट्वीट पर टीवी पत्रकार बरखा दत्त समेत कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद रितु और बरखा के बीच ट्विटर पर ही तीखी नोंक-झोंक भी हुई। जांच के बाद सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में रितु राठौर खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज करा दी गई।

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले थाना सदर बाजार के सब इंस्पेक्टर जयबीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात सवा 11 बजे उन्हें व्हाट्सएप पर ट्विटर की एक पोस्ट का स्क्रीन शॉट भेजा गया, जिसमें कहा गया गया था कि थाना फतेहपुर के बडकलां चेकपोस्ट के निकट कांस्टेबल एनके त्यागी ने जब गोवंश ले जाते ट्रक को रोका तो गोवंश तस्करों ने ट्रक से कुचलकर उनकी हत्या कर दी। यह सामग्री कई आला पुलिस अधिकारियों के मोबाइल पर भी सोशल साइट के माध्यम से पहुंची। पुलिस ने इस सामग्री को सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाला प्रयास माना।

पुलिस का कहना है कि रितु राठौर की पोस्ट जिस कांस्टेबल की बात की गई है, व‌ह महिला थाने का कांस्टेबल था और 20 सितंबर को थाना फतेहपुर क्षेत्र में विवेचना संबंधित कार्य निपटाकर जब लौट रहा था, तो हादसा हुआ।

सोशल मी‌डिया पर विरोध के ही साथ रितु के समर्थन में भी आवाजें सुनाई दे रही हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, "आप किसी के दबाव में आकर किसी एक खास व्यक्ति को टारगेट नहीं कर सकते, जो रितु ने ट्वीट किया वैसा पोस्ट मैंने कई और लोगों के अकाउंट पर देखा है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें