वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में देश का आम बजट 2016-17 पेश कर रहे हैं। बजट में गरीबों और किसानों से जुड़े कई बड़े ऐलान किए गए। इस बार के बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बजट से जुड़ी बड़ी बातें:
वैश्विक अर्थव्यवस्था में गंभीर संकट-वित्त मंत्री
गंभीर अर्थव्यवस्था से गुजर रही है अर्थव्यवस्था-जेटली
जीडीपी बढ़कर 7.6 फीसदी हुई-वित्त मंत्री
महंगाई दर 9 फीसदी से घटक 5.4 फीसदी हुई
21 महीने में अर्थव्यस्था में सुधार हुआ है -वित्त मंत्री
विरासत में मिली है खराब अर्थव्यवस्था-जेटली
गरीब दलितों के कल्याण के लिए काम-अरुण जेटली
विदेशी मुद्रा भंडार 350 बिलियन डॉलर
सातवें वेतन से अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा
सर्विस टैक्स महंगा होने से बढ़ेगी महंगाई
आयकर की दरों में कोई बदलाव नहीं। टैक्स स्लैब कोई बदलाव नहीं।
सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान
सर्विस टैक्स 14.5 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी
सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी का कृषि कल्याण कर लगाया गया है।
सर्विस टैक्स बढ़ने से हर सेवा महंगी होगी
हवाई यात्रा और रेल टिकट महंगा
केबल और सिनेमा देखना भी महंगा होगा।
बीमा पॉलिसी महंगी हुई
मोबाइल बिल और होटल का खाना भी महंगा होगा
जिम जाना भी महंगा होगा।
क्या हुआ महंगा, क्या हुआ सस्ता?
सभी कारें महंगी
छोटी कारो पर एक फीसदी सेस
एसयूवी पर 4 फीसदी सेस
डीजल पर 25 फीसदी सेस
दस लाख से ज्यादा की कारें और महंगी होंगी
विकलांगों के सहायक उपकरण सस्ते होंगे
बीड़ी छोड़ सभी तंबाकू उत्पाद महंगे
गुटखा भी महंगा
कोयला महंगा हुआ
सोने, हीरे के गहने महंगे
सिगरेट, सिगार महंगे
ब्रांडेड कपड़े महंगे
'जीवन में बदलाव के लिए ट्रांसफॉर्म इंडिया की शुरूआत'
किसानों की आय पांच साल में दोगुना करेंगे
35984 करोड़ रुपए किसानो के लिए आबंटित
बीपीएल परिवारों के लिए रसोई गैस
आधार को संवैधानिक दर्जा मिलेगा
मनरेगा के तहत पांच लाख तालाब, कुंए
स्वच्छ भारत के तहत कचरे से खाद बनेगी
तीन साल में पांच लाख एकड़ में जैविक खेती होगी
दालों का उत्पादन बढ़ाने के लिए 500 करोड़
कमजोर वर्गों के लिए तीन नई स्कीम
मंडी कानून बनाने का ऐलान
किसानों-गरीबों से जुड़े बड़े ऐलान
गरीबों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू होगी
पीएम सड़क योजना में 19 हजार करोड़
फसल बीमा योजना के लिए 5500 करोड़
सिंचाई के लिए 20 हजार करोड़ का स्पेशल फंड
किसानों का कर्ज कम करने के लिए 15 हजार करोड़
1 मई 2018 तक सभी गांवों को बिजली देंगे
गांवों में बिजली के लिए 8500 करोड़
डेयरी उद्योग के लिए 850 करोड़ रुपए
गांवों के लिए डिजिटल साक्षरता मिशन शुरू होगा
राष्ट्रीय ग्राम सुराज अभियान शुरू करेंगे
'सस्ती दवाओं के लिए तीन हजार स्टोर खुलेंगे'
गरीबों को रसोई गैस के लिए लिए 2000 करोड़
75 लाख लोगों ने रसोई गैस सब्सिडी छोड़ी
गरीब महिलाओं के लिए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे
सस्ती दवाओं के लिए तीन हजार स्टोर खुलेंगे
गरीबों के लिए एक लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा
स्वास्थ्य बीमा के तहत इलाज का खर्चा मिलेगा
राष्ट्रीय डायलिसिस सेवा शुरू करेंगे
शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में क्या है?
62 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे
एससी-एसटी हब की स्थापना करेंगे
स्कूल-कॉलेजों में अब डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेंगे
1500 स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलेंगे
शिक्षा प्रमाण पत्र के लिए डिजिटल डिपॉजिटरी बनेगी
मजदूरों के काम के घंटे और वेतन तय होगा
परमिट राज खत्म करेंगे
160 एयरपोर्ट का विकास करेंगे
16-17 में दस हजार किलोमीटर की सड़क बनाई जाएगी
राज्य हाईवे को नेशनल हाईवे में विकसित किया जाएगा
मोटर वाहन कानून में बदलाव किया जाएगा
ग्राम सड़क योजना के तहत 19000 हजार करोड़
उच्च शिक्षा के लिए एक हजार करोड़ रुपए
सड़कों के लिए 55 हजार करोड़
20 विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान बनेंगे
मॉल की तरह छोटी दुकानें भी सातो दिन खुलेंगीं.