एक फिल्म अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
अपनी शिकायत में अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि निर्माता ने उसे धमकी दी है कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो उसपर तेजाब फेंक देगा।
अभिनेत्री करिश्मा अप्पा साहेब मस्के ने ये आरोप फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज वाघेला पर लगाया है।
अपनी शिकायत में अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि पिछले सोमवार को जब वह अपने होटल के कमरे में अकेली थी, इसी दौरान फिरोज वहां आया और उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा।
अभिनेत्री ने कहा कि मैंने उसे मना कर दिया क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी हैं। इससे गुस्साए फिरोज ने उसकी पिटाई की और उसके बाल खींचे।
अभिनेत्री ने कहा कि उसने धमकी दी है कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसके ऊपर तेजाब फेंक देगा और उसे जान से मार देगा।
पुलिस ने बताया कि फिल्म निर्माता की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।