फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर फिल्म

Wed, 29 May 2013 07:02 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई आतंकी हमले '26/11' समेत आतंकवाद से जुड़े कई मुकदमों में महाराष्ट्र सरकार की ओर से पैरवी कर चुके मशहूर वकील उज्ज्वल निकम के जीवन पर फिल्म बन रही है।
विज्ञापन


करीब ढाई घंटे की यह फिल्म उनके द्वारा लड़े गए मुकदमों पर आधारित होगी। फिल्म का निर्माण मराठी में हो रहा है, लेकिन इसे हिंदी और तेलुगु में भी डब किया जाएगा।

'आदेश-पावर ऑफ लॉ' शीर्षक से बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होगी।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले सुवादन आंग्रे ही इसके निर्माता और निर्देशक हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र के चार मुकदमों पर आधारित है जिनकी पैरवी निकम ने की थी।
विज्ञापन


इनमें मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब, खैरलांजी में दलितों की हत्याए कोठेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म और मिराज में बच्चों की हत्या का मामला दिखाया जाएगा।

इसके अलावा 1993 बम विस्फोट के मामले में सजा पाए अभिनेता संजय दत्त के मामले का भी जिक्र होगा। निकम इस मामले में विशेष लोक अभियोजक थे। मामले की सुनवाई करीब 14 साल तक चली थी।

33 वर्षीय आंग्रे ने कहा कि फिल्म यह संदेश देगी कि कानून अंतत: अपराधियों को पकड़ ही लेता है। भले ही वह समाज में कितने भी ऊंचे पद पर आसीन क्यों न हो।

उन्होंने बताया कि फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। आंग्रे इससे पहले तारे जमीन पर, मंगल पांडे, द मिथ समेत 14 फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें