इन दिनों यूट्यूब पर ‘नायक-2 द कॉमन मैन राइजेज’ वीडियो छाया हुआ है। 4 मिनट 46 सेकेंड्स की इस वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मजाक बनाया गया है। आलोकनाथ समेत कई फिल्म और टीवी कलाकारों ने इस फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाया गया है।
यूट्यूब पर यह वीडियो 25 जनवरी को अपलोड की गई, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
वीडियो की शुरूआत फिल्म की तरह होती है। पहले पोस्टर आता है और फिर सेंसर बोर्ड का अनुमति पत्र दिखाया जाता है। इसके बाद स्पांसर। फिल्म शुरू होती है, जिसके पहले डायलॉग में एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के सीनियर नेता का नाम लेकर कहा जाता है कि आम आदमी पार्टी बहुत पॉपुलर हो रही है।
आवाज आती है, ‘हू इज अरविंद केजरीवाल?’ इसके बाद मजाक बनाते हुए अरविंद केजरीवाल को आम आदमी बनते हुए, झाडू का चुनाव चिन्ह बनाते हुए और मीडिया को बाइट देते हुए दिखाया गया है।
आखिर में आलोकनाथ कहते हैं कि ‘आर्शीवाद पाने के लिए सब्सक्राइब कीजिए’ और ‘पुण्य कमाने के लिए शेयर कीजिए।’
बता दें कि ‘आप’ पार्टी की दिल्ली में जीत के बाद से ही अनिल कपूर अभिनीत ‘नायक’ फिल्म के पोस्टर से अनिल कपूर की जगह अरविंद केजरीवाल का फोटो लगाकर उसे ‘रियल नायक’ लिखकर सोशल मीडिया में लोग अपलोड कर रहे थे।
देखिए वीडियो-