फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावेरी जल विवाद दुश्मनी में न बदलेः करुणानिधि

Mon, 03 Dec 2012 03:39 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कावेरी जल विवाद पर बढ़ते तनाव को देखते हुए डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि ने सोमवार को कहा कि इस मुद्दे को आपसी सद्भाव के साथ मिलजुलकर वार्ता के जरिए सुलझाना चाहिए। भाजपा शासित कर्नाटक और एआईडीएमके शासित तमिलनाडु की सरकारों को लोगों के मन में उपजे कड़वाहट को दुश्मनी में बदलने का मौका नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट में कर्नाटक के वन अधिकारियों द्वारा सीमावर्ती इलाकों से तमिल लोगों को राज्य से निकाले जाने पर उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से तनाव बढ़ता है। दोनों राज्य की सरकारों को कानून-व्यवस्था को बनाए रखते हुए कावेरी जल विवाद को ध्यान से निपटाना चाहिए। साथ ही राज्य सरकारों को कर्नाटक में रहने वाले तमिल और तमिलनाडु में रहने वाले कर्नाटक के लोगों की मदद करनी चाहिए।

गौरतलब है कि कावेरी जल विवाद के मुद्दे के मैत्रीपूर्ण समाधान के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच 29 नवंबर को  हुई बैठक बेनतीजा खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें