फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष रूप से 'सक्षम' प्रभरूप ने जीते दो स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ छावनी स्थित आशा स्कूल में पढ़ने वाले 14 वर्षीय प्रभरूप शेखन ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। अमेरिका के लॉस एंजलिस में स्पेशल ओलम्पिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रभरुप ने 300 और 500 मीटर की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन


देश के साथ-साथ प्रभरुप ने अपने स्कूल को भी गर्व करने का अवसर प्रदान किया है। रोलर स्केटिंग के लिए उन्होंने अपने स्कूल से ही प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

प्रभरूप राज्य एवं देश स्तरीय प्रतियोगिताओं में 241 भारतीयों में से एक थे, जो भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। प्रभरूप शेखन के पिता कैप्टन बीएस शेखन वायुसेना में अधिकारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

विशेष रुप से सक्षम हैं प्रभरुप

प्रभरुप सन् 2013 से लखनऊ छावनी के आशा स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। प्रभरुप ने यह साबित किया है कि कोई शारीरिक कमी योग्यता के प्रदर्शन में आड़े नहीं आ सकती।

प्रभरुप ने यह भी साबित किया है कि अगर आप अपने सपने के प्रति मेहनत और सच्चे लगन से काम करते हैं तो वो सपने जरुर पूरे होंगे। सेना प्रवक्ता के मुताबिक सफलता कि ये कहानी जोश, लगन और जीत के लिए हठ का बेहतर प्रदर्शन है।

लखनऊ छावनी स्थित आशा स्कूल विशेष रुप से सक्षम बच्चों के लिए है। इसकी शुरुआत 1989 में चार छात्रों के साथ हुई थी। मौजूदा समय में यहां 14 शिक्षकों के साथ 72 छात्र मौजूद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें