शिंजो अबे के लिए नरेंद्र मोदी कितनी अहमियत रखते हैं, ये उनके ट्विटर अकाउंट से पता चलता है।
पिछले करीब ढाई साल से सोशल साइट पर सक्रिय जापानी पीएम ने अब तक सिर्फ तीन लोगों को फॉलो किया है, जिनमें एकमात्र विदेशी भारत के प्रधानमंत्री हैं। ट्विटर पर अबे की बाकी दो पसंद जापानी ही हैं।
शिंजो अबे ने जनवरी, 2012 में इस सोशल साइट पर आने के बाद अपने ट्वीट जापानी भाषा में ही किए हैं। इस दौरान किसी से भी अंग्रेजी में संवाद नहीं किया।
इस साल मई में जब भाजपा ने देश में शासन चलाने का बहुमत पा लिया तो 20 मई को शिंजो ने नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पहली बार अंग्रेजी में ट्वीट करके इस बातचीत को लाभदायक बताते हुए मोदी को बधाई दी।