फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाख रुपए कर्जदार किसानों की जमीन नहीं होगी नीलाम

Thu, 29 Nov 2012 03:32 PM IST
लखनऊ/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार ने कहा है कि एक लाख रुपए तक के बैंक कर्ज वाले किसानों की जमीनें नीलाम नहीं की जाएंगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान गुरूवार को राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के दलबीर सिंह के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार यह चाहती है कि किसानों की जमीन किसी भी तरह कर्ज के कारण नीलाम न हो, इसलिए सरकारी भूमि विकास बैंक से कर्ज लेने वाले किसानों के पचास हजार तक के कर्जे माफ कर दिए गए हैं।

अंबिका चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले 14 जून को बैंकों को दिए आदेश में कहा था कि जिन किसानों पर एक लाख रुपए का कर्ज है और तीन एकड़ तक जमीन है, उनकी जमीन की नीलामी नहीं होगी। इसमें छोटे, सीमांत और बडे़ किसानों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भी हिदायत दी गई है कि नीलामी में जमीन की कीमत बाजार भाव से कम नहीं होनी चाहिए। यदि कम जमीन की नीलामी से कर्ज अदा हो जाता है तो पूरी जमीन की नीलामी नहीं की जा सकती। आमतौर पर यह देखा जाता है कि नीलामी के वक्त जमीन की कीमत कम हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें