हरियाणा में पिछले दिनों जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दिल्ली से चंडीगढ़ के हवाई किराये में की गई बेतहाशा वृद्धि को लेकर उठे सवाल पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि दुनिया में कहीं भी हवाई किराये का नियमन नहीं किया जाता।
इस मामले में सरकार केवल एयरलाइंस से टिकटों की कीमत कम रखने का अनुरोध कर सकती है।