फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर में 11 करोड़ कीमत का थाल दान

Fri, 28 Dec 2012 01:06 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के एक कारोबारी परिवार ने प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में 30 किलो सोने का थाल दान की है जिसकी कीमत करीब 11 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन


सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी पी के लहरी ने बताया कि मुंबई के व्यवसाई दिलीप लाखी तीन महीने पहले यहां आए थे तो देखा कि ज्योतिर्लिंग के पास चांदी का थाल है। उस समय उन्होंने सोने का थाल दान करने का संकल्प लिया था।

गुरुवार को लाखी, उनके चार भाई और उनके परिवार इस थाल को जुलूस के साथ लेकर आए। इस भारी थाल को दिल्ली के कारीगरों ने बनाया है और इसे कड़ी सुरक्षा के साथ ट्रेन से सोमनाथ शहर में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष केशुभाई पटेल ने कहा कि इस अभूतपूर्व दान ने इस मंदिर की यात्रा का महत्व बढ़ा दिया है। यह केवल गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें