फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने खोल दी लालू की बेटी की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती एक अजीब विवाद में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर लेने गईं थीं, जहां उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित किया।
विज्ञापन


अभी इसको लेकर मीसा सोशल मीडिया पर तारीफ बटोर ही रही थीं कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक बयान ने उनके लिए शर्मिंदगी वाली स्थिति पैदा कर दी। यूनिवर्सिटी के अनुसार उन्होंने मीसा को लेक्चर के लिए कोई न्यौता नहीं दिया था।

यूनिवर्सिटी ने बताया कि वो केवल एक श्रोता के तौर पर उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहीं। जिसके लिए उन्होंने खुद ही आवेदन किया था और बकायदा इसके लिए टिकट लेकर वह ऑडियंश के बीच में बैठीं।
विज्ञापन

विज्ञापन

फेसबुक पर डाली थी हार्वर्ड में लेक्चर लेते हुए फोटो

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडिया कान्फ्रेंस के सह आयोजक रजत सेठी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मीसा भारती ने वहां कोई लेक्चर नहीं दिया न ही उन्हें इसके लिए आमंत्रित किया गया।

उन्होंने बताया कि इसकी कोई अधिकारिक फोटो और वीडियो भी नहीं है। दूसरी ओर मामले में विवाद शुरू होते ही मीसा ने उक्‍त फोटो को अपने फेसबुक पेज से हटा लिया। फेक फोटो सामने आने के बाद अब मीसा की काफी किरकिरी हो रही है।

इसी फोटो को फेसबुक पर शेयर करते हुए उन्होंने हिंदी में इसका कैप्‍शन लिखा था कि ''हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में युवाओं की भागीदारी को लेकर व्याख्यान देते हुए''। उनकी यही फोटो सुबह बिहार के लोकल अखबारों में भी प्रकाशित की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें