फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को होगा फडणवीस सरकार का विस्तार

Wed, 03 Dec 2014 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को होना तय हो चुका है, जिसमें बीजेपी के 10 और शिवसेना के 12 मंत्री शपथ लेंगे। यह विस्तार 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को दोनों पार्टियों के बीच मंत्रियों की संख्या को लेकर लंबे समय से चल रहा गतिरोध खत्म हो गया था और शिवसेना फडणवीस सरकार में शामिल होने का औपचारिक ऐलान कर दिया था।

भाजपा सरकार में शिवसेना के शामिल होने की चर्चा के बीच उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को ही दिनभर पार्टी नेताओं संग मातोश्री में बैठक की।

उधर, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिल्ली जाकर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बन रहे समीकरणों से अवगत कराया। इस दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शिवसेना के 12 मंत्रियों में 5 कैबिनेट और 7 राज्यमंत्री शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य के 42 निगम और बोर्ड में भी शिवसेना को 12 पद दिए जाएंगे।

यह पद राज्यमंत्री दर्जे का होगा। इसके साथ ही केंद्र में भी शिवसेना के एक सांसद को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है, जिससे दिल्ली में भी शिवसेना का कद बढ़ जाएगा।

पहले फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को होना था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ए. आर. अंतुले के निधन के बाद घोषित तीन दिन के राजकीय शोक के कारण अब शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें