फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फडनवीस ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

Sun, 02 Nov 2014 08:15 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने अपने 10 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। उन्होंने गृह, शहरी विकास, आवास और स्वास्थ्य सहित कई अन्य मंत्रालय व विभाग अपने पास रखे हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे को राजस्व, अल्पसंख्यक विकास और वक्फ, कृषि, पशुपालन, दुग्ध विकास और मछली पालन तथा आबकारी विभाग दिए गए हैं। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुधीर मुंगानटिवार को वित्त और योजना तथा वन मंत्रालय दिए गए हैं।

विनोद तावड़े स्कूली शिक्षा और खेल, उच्च और तकनीकी शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, मराठी भाषा और संस्कृति मामलों के विभाग देखेंगे। दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को ग्रामीण विकास और जल संरक्षण तथा महिला और विकास विभाग दिए गए हैं।
विज्ञापन


12 नवंबर को हासिल करेंगे विश्वास मत
महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद 10 नवंबर से विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की सरकार विश्वास मत हासिल करेगी।

नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के बाद 12 नवंबर को सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। कार्यवाहक अध्यक्ष का चुनाव 10 नवंबर को ही होगा। राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने मुख्यमंत्री को शपथ लेने के 15 दिनों के भीतर विश्वास मत हासिल करने को कहा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें