फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नहीं बनने के ऐवज में मोटी रकम का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बड़ी कंपनियां अपने कर्मियों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर देती हैं। जिससे कर्मचारी संस्थान के प्रति ज्यादा गंभीर रहें और अपने बढ़-चढ़कर काम करें।
विज्ञापन


इसके लिए कंपनी अपने स्टाफ को कार, बोनस स्कीम, हेल्थ इंश्योरेंस और जिम जैसी सुविधाएं मुहैया कराता है। लेकिन तकनीक की दुनिया की दिग्गज कंपनियां फेसबुक और एप्पल ने अपने यहां की महिला कर्मचारियों को खास प्रस्ताव दिया है।

अब ये कंपनियां महिला कर्मियों के सामने मां बनने का सपना कुछ दिनों के लिए टालने का प्रस्ताव रख रही हैं। इतना ही नहीं, इसके लिए इन कंपनियों ने महिला कर्मचारियों को अपने अंडाणु फ्रीज करवाने के लिए पैसे देने की बात कही है।
विज्ञापन

मां बनने का सपना टालने का प्रस्ताव!

कंपनियों की मानें तो ऐसा करने से महिलाएं अपने करियर पर ज्यादा फोकस कर सकेंगी और उनके अंडाणु फ्रीज होने के चलते वक्त बीतने पर बाद भी उनके मां बनने का सपना पूरा हो सकेगा। इसके लिए उन्हें कोई परेशानी भी नहीं आएगी।

इस पूरी कवायद को पूरा करने के लिए कंपनियां महिला कर्मियों को करीब 20 हजार डॉलर यानी करीब 12 लाख रुपए भी देने को तैयार हैं।

कंपनी के प्रस्ताव के मुताबिक ऐसा करने पर महिलाकर्मी अपने काम पर ज्यादा मेहनत कर सकेंगी। अंडाणु फ्रीज होने पर महिलाएं उस वक्त भी मां बनने का अपना सपना पूरा कर सकती हैं। जब उनके शरीर में इनका बनना बंद हो जाता है।
विज्ञापन

महिलाकर्मियों को मिलेंगे 12 लाख रुपये

एनबीसी की ओर से आई एक रिपोर्ट पर गौर करें तो फेसबुक ने इस प्रस्ताव के लिए महिला कर्मचारियों को भुगतान करना शुरू कर दिया है, हालांकि एप्पल ने अगले साल से इसके भुगतान की योजना बनाई है।

कंपनी का ये प्रस्ताव भले थोड़ा अलग है लेकिन इससे उन महिलाओं को ज्यादा फायदा होगा जिन्हें एक समय के बाद अपने अपने घर-परिवार के दबाव में नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

फिलहाल कंपनियों के इस प्रस्ताव क्या असर होगा ये तो आने वाले वक्त में साफ हो जाएगा। लेकिन इस पहल के पीछे ये माना जा रहा है कि कंपनियां अपने अच्छे कर्मियों को खोना नहीं चाहती। इसलिए भी उन्होंने ये कदम उठाने की योजना बनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें