तमिलनाडु बीजेपी टेक सेल के कार्यकारी समिति के सदस्य बी वेलमुरुगन को फेसबुक पर एक पोस्ट करना भारी पड़ गया। इसके लिए उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। उन्होंने फेसबुक पर हाल ही में मक्का में हुए क्रेन हादसे पर अपनी खुशी का इजहार किया था।
मदुरुई के रहने वाले वेलमुरुगन यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने अपने पोस्ट में लिखा कि उनको अगर उस वक्त और ज्यादा खुशी होती अगर मक्का की दुर्घटना में मारे गए लोगों में उनके पड़ोसी भी शामिल होते।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक रामानाथपुरम जिले के अजमेर अली ने उनके खिलाफ शिकायत की जिसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।