फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेठमलानी को निकाल भाजपा ने किया मोदी विरोधी फैसला'

Wed, 29 May 2013 01:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा है कि भाजपा ने राम जेठमलानी को निकालकर पहला मोदी विरोधी फैसला किया है। ट्विटर पर उन्होंने कहा है, 'भाजपा संसदीय बोर्ड ने पहला मोदी विरोधी फैसला लिया है। भाजपा ने जेठमलानी को नितिन गडकरी का इस्तीफा मांगने और भष्टाचार जैसे मुद्दों पर बोलने के कारण पार्टी से बाहर निकाला है।'
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को भाजपा से 6 वर्ष के लिए बाहर निकाले जाने के बाद राम जेठमलानी ने पार्टी के अंदर मौजूद अवांछनीय तत्वों का पर्दाफाश करने की धमकी दी है।

उन्होंने कहा है कि उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से काले धन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के कारण उन्हें निलंबित किया गया है।

गौरतलब है कि अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा संसदीय दल ने जेठमलानी को मंगलवार को पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें