फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29-30 को होगी 65 हजार शिक्षा मित्रों की परीक्षा

Wed, 07 Nov 2012 10:01 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले 65 हजार शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षित कर बेसिक शिक्षक बनाने की कड़ी में सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकार की सचिव भावना शिक्षार्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिक्षा मित्रों के सैकेंड सेमस्टर की परीक्षा 29 व 30 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा पास कर चुके शिक्षा मित्रों को सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। इस संबंध में परीक्षा नियामक प्राधिकार ने सभी बीएसए को निर्देश जारी दिया है।

गौरतलब है कि 3 नवंबर को आदर्श शिक्षा मित्र वेलफयर एसोसिएशन ने शिक्षा मित्रों के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें