फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पूर्व शिव सेना नेता ने महिला कांस्टेबल के साथ की मारपीट

Sat, 27 Feb 2016 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति महिला कॉन्सटेबल को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस आदमी की पहचान पूर्व शिव सेना नेता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान शशिकांत कालगुडे के तौर पर हुई है जिसकी थाने इलाके में स्थित तीन हाट नाका में एक पावभाजी की दुकान है। स्थानीय शिव सेना कार्यकर्ताओं ने कालगुडे की पहचान शिवसेना के शाखा प्रमुख के तौर पर की।
विज्ञापन


महिला पुलिस कॉन्सटेबल के साथ हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कालगुडे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी (एमएच06 बीई7340) से उतरे और मौके पर तैनात महिला कॉन्सटेबल के साथ मारपीट करने लगे। फिलहाल नाउपाडा पुलिस कालगुडे को न्यायिक हिरासत में लेकर इस मामले की जांच कर रही है। वहीं महिला कॉन्सटेबल ने अपने बयान में बताया कि वह उक्त स्थान पर वह एक होमगार्ड के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान कालगुडे वहां स्कॉर्पियों में वहां पहुंचे। इस दौरान वह फोन पे बात कर रहे थे जो कि कानून के खिलाफ है।

कॉन्टेबल ने बताया कि जब वे कालगुडे को रोकने गई तो उसने गाली देते हुए अपना लाइसेंस देने से मना कर दिया। उन्होंने बताया, 'मैंने कुछ दूर तक उसका पीछा किया। कुछ दूर जाकर वह रूका और गाड़ी से उतरते ही धक्का मुक्की करने लगा और मारपीट भी की।' डिप्टी कमिश्नर (यातायात) रश्मि कारांदिकर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी तौर पर निरस्त करने के लिए आरटीओ से भी अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें