फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीए की पूर्व केंद्रीय मंत्री होंगी भाजपा में शामिल!

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांध्र में कांग्रेस को एक और झटका लगना तय हो गया है। यूपीए सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन


विशाखापत्तनम से लोकसभा सांसद पुरंदेश्वरी ने बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक की और कहा कि वह शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘मैं यहां आपके साथ अपने फैसले को साझा करना चाहती हूं। मैंने सभी से बात कर ली है।

एनटी रामाराव की बेटी हैं पुरंदेश्वरी

मेरी तरफ से किसी पर मेरे साथ रहने और मेरे साथ आने का दबाव नहीं है। यह फैसला मैंने उन पर छोड़ दिया है। मौजूदा हालात ही ऐसे हैं, जिसमें यह तकलीफदेह फैसला लेना होगा।’

पुरंदेश्वरी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) संस्थापक एनटी रामाराव की बेटी हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘शुक्रवार को मैं दिल्ली में आडवाणी जी, सुषमा स्वराज जी और अरुण जेटली जी से मुलाकात करूंगी।’

एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा, ‘मेरी तरफ से कोई शर्त नहीं होगी।
विज्ञापन

पुरंदेश्वरी ने खुद जताई इच्छा

मेरे विशाखापत्तनम आने के बाद से ही पिछले पांच साल में सभी ने मेरा समर्थन किया है।’ पुरंदेश्वरी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस केसीआर (टीआरएस अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव) का समर्थन लेने के बारे में सोच रही है।

अगर उन्हें काफी सीटें नहीं मिलीं तो कांग्रेस यहां सीमांध्र में वाईएसआरसीपी का समर्थन ले सकती है।’’ टीडीपी और भाजपा के संभावित गठबंधन के संकेत मिलने के बाद उन्होंने यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा, ‘मेरी इच्छा विशाखापत्तनम से चुनाव लड़ने की है।’ आंध्र प्रदेश के विभाजन और अलग तेलंगाना राज्य के गठन के विरोध में सीमांध्र इलाके के अनेक कांग्रेस विधायक और नेता टीडीपी व वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें