फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में जगह-जगह रहेंगे सिर्फ बाला साहब!

Sat, 24 Nov 2012 08:05 AM IST
नोएडा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे के निधन के बाद उनके स्मारक और उनकी स्मृति में महत्वपूर्ण स्थानों के नामकरण की मांग शुरू हो गई है। खास बात ये है कि ये मांग सिर्फ शिवसेना की तरफ से नहीं बल्कि कांग्रेस, बीजेपी और एनसीपी नेताओं की ओर से भी की जा रही है। मुंबई महापालिका में बाला साहब के निधन पर लाए गए शोक प्रस्ताव पर कई नेताओं ने अपने विचार रखे और शिवसेना नेता को याद किया।
विज्ञापन


कांग्रेस कॉरपोरेटर नयना सेठ ने मांग की कि दादर स्टेशन का नाम बाला साहब के नाम पर रखा जाए। शिवसेना कॉरपोरेटर राजू पदनेकर ने स्कूली किताबों में बाला साहब पर एक चैप्टर शामिल करने की मांग की। एनसीपी नेता धनंजय पिसाल ने शिवाजी पार्क में बाला साहब का स्मारक बनाने की मांग की।

बीजेपी कॉरपोरेटर दिलीप पटेल ने नवी मुंबई एयरपोर्ट और कोस्टल रोड का नाम बाला साहब ठाकरे के नाम पर रखने की मांग की। शिवसेना कॉरपोरेटर शैलेश फणसे ने बाला साहब की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाने की मांग रखी। उनके मुताबिक दुनिया को इससे भारत के महान नेता के बारे में पता चलेगा। नावा से शेवा के बीच बनने वाले पुल का नाम भी बाला साहब के नाम पर रखने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें