फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, आपने कितने दागियों को इस बार भेजा संसद

विज्ञापन
विज्ञापन
543 सदस्यीय 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए सांसदों में से तकरीबन हर तीसरा सांसद दागी है। जबकि जीते हुए सभी सांसदों के 82 फीसदी के पास एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।
विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपने ताजा आकलन में यह दावा किया है।
Trending Videos

186 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले

सिविल सोसायटी ग्रुप एडीआर का यह विश्लेषण जीते हुए 543 में से 541 सांसदों के चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामों के आधार पर है।

इसमें कहा गया है कि जीते हुए सांसदों में से 34 फीसदी (186 सांसद) के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। जोकि 2009 में इससे कम यानी 30 फीसदी और 2004 में महज 24 फीसदी ही थे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दागी सांसद भाजपा से

एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे दागी सांसदों की संख्या सबसे अधिक भाजपा (35 फीसदी यानी 98 सांसद) में ही है। जिसके 282 उम्मीदवार लोकसभा पहुंचे हैं।

जबकि कांग्रेस के कुल जीते हुए 44 सांसदों में से आठ के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। यही नहीं, एडीआर ने अपने आकलन में यह भी पाया कि इस बार के आम चुनाव में हर पांच में से औसतन चार प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपए से ज्यादा की घोषित की है।

यानी 541 में से 442 सांसद करोड़पति हैं। जिसमें करोड़पति सांसदों की संख्या सर्वाधिक 237 भाजपा से, जबकि कांग्रेस से 35 सांसद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें