फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देता ये

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादातर जानवर प्रकृति से जोड़ों के बंधनों में नहीं बंधते। पांच फीसदी से कम जानवर ही जोड़े में बंधते हैं, इनमें से ज्यादातर अपने पार्टनर को खूब धोखा भी देते हैं। लेकिन यूरोप में पाए जाने वाले उदबिलाव ऐसे नहीं होते। उदबिलाव का एक जोड़ा जिंदगी भर एक दूसरे के प्रति वफादारी निभाता है।
विज्ञापन


चेक गणराज्य के प्राग स्थित चार्ल्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का दल रूस के किरोव क्षेत्र में उदबिलावों की कई बसावटों के अध्ययन के बाद इस नतीजे तक पहुंचा है। पावेल मनक्लिंगर के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के दल ने इन उदबिलावों के परिवारों की जेनेटिक रिलेशनशिप का विस्तृत अध्ययन किया।

प्रत्येक बसावट में ये बात उभर कर सामने आई कि वहां रह रहे उदबिलाव उन्हीं माता-पिता की संतान थे जिन साथियों के साथ उनके माता-पिता रह रहे थे। ये नतीजे मैमल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।
विज्ञापन

धोखा देने में माहिर अमेरिकी उदबिलाव

हालांकि दिलचस्प ये है कि अमेरिका में पाए जाने वाले उदबिलाव अपने साथी के प्रति उतने वफ़ादार नहीं होते।उत्तरी अमेरिका के उदबिलाव अपने साथी को धोखा देने के लिए जाने जाते हैं। 2008 में शोधकर्ताओं ने पाया था कि उत्तर अमेरिका के कई युवा उदबिलावों के पिता वो नहीं हैं जो उनकी माता के साथी हैं

ऐसे में मनक्लिंगर के शोध दल का नतीजा काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि वैसे तो इन यूरोपीय और अमेरिकी प्रजातियों में काफी समानता होती है। ये एक जैसे माहौल में रहते हैं, एक ही तरह से रहते हैं ऐसे में इतना बड़ा अंतर चौंकाता है।

हालांकि अमेरिका और यूरोप के उदबिलावों में व्यवहारगत अंतर जरूर होता है। अमेरिकी उदबिलाव यूरोपिय उदबिलावों के मुक़ाबले कम आक्रामक होते हैं।अमेरिकी उदबिलावों की संख्या भी ज़्यादा हैं।
विज्ञापन

कुछ ही स्तनधारी निभाते हैं साथ

अमेरिका में मादा उदबिलाव को कोई बेहतर पुरुष उदबिलाव नजर आता है तो वह बेहतर संतान की चाह में उसके संपर्क में आ जाती है। लेकिन मनक्लिंगर के मुताबिक भरोसेमंद होने के भी अपने फ़ायदे हैं। मनक्लिंगर ने कहा, "इससे जेनेटिक संबंधी बीमारियों का ख़तरा कम हो जाता है।"

वैसे यूरोपीय उदबिलावों के अपने साथी के प्रति भरोसेमंद रहने का एक फायदा ये तो हुआ है कि उनकी संख्या ब्रिटेन में बढ़ रही है।बावजूद इसके हकीकत यही है कि ज्यादातर जानवर शारीरिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति वफादार नहीं होते। कुछ ही स्तनधारी जीव जीवन भर का साथ निभाते हैं, इसमें यूरेशिया में पाए जाने वाला मैदानी चूहा, उदबिलाव और नाइट मंकी शामिल हैं। जानवर की तुलना में पक्षी अपने पार्टनर के प्रति ज्यादा ईमानदार होते हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें