फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर के कई अंगों के सुचारु रूप से काम न कर पाने के चलते भारत के दिग्गज कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने सोमवार को बताया कि उन्हें अब भी वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के डॉक्टर समीर जो ने बताया कि आर के लक्ष्मण की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। गौरतलब है कि लक्ष्मण को यूरिनरी इंफेक्शन के चलते इंटेंसिव केयर यूनिट आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टर उन्हें डायलिसिस प्रक्रिया से भी गुजार चुके हैं।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक लक्ष्मण को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनके मुताबिक उनके काफी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी काफी समस्याएं हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि लक्ष्मण इससे पहले गुर्दे की समस्या से भी पीड़ित रह चुके हैं और साल 2010 में उन्हें लकवे का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

आर के लक्ष्मण ने कॉमन मैन को किया अमर

द कॉमन मैने किरदार को गढ़ने वाले कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण देश की खास शख्सियतों में से एक हैं जो करीब पांच दशकों तक अपने कार्टूनों के जरिए राजनेताओं को निशाना बनाते हुए करारे व्यंग कसते रहे हैं।

हालांकि उन्होंने बाद में राजनेताओं पर कार्टून करेक्टर बनाना बंद कर दिया था। लक्ष्मण के करीबियों का मानना है कि लकवे के बाद भी उन्होंने कार्टून बनाना जारी रखा और समाज के तमाम पहलुओं को दुनिया के सामने उकेर दिया।

लक्ष्मण द्वारा बनाए गए कार्टून हर जगह सुर्खियां बटोरने में कामयाब होते थे। किरदारों के जरिए उनके द्वारा कसे जाने वाले व्यंग्यों को हर जगह सराहना मिलती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें