फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, आठ घर ढहाए

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सीमा पर सटे रनदह गांव में सोमवार की आधी रात के बाद आए 16 हाथियों के एक झुंड ने आठ कच्चे घरों को ढहा दिया और खलिहान में रखी धान की फसल को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा खूंटे में बंधे पांच मवेशियों को मार डाला तथा एक हैंडपंप को उखाड़ फेंका। बाद में ग्रामीणों ने आग जलाकर हाथियों को भगाया। मंगलवार की सुबह बभनी पुलिस और वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। देर शाम पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया गया।

छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित रनदह गांव में सोमवार की रात करीब 12 बजे से एक बजे के बीच हाथियों का झुंड आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झुंड में कुल 16 हाथी थे, जिनमें चार हाथी के बच्चे भी थे।
विज्ञापन


गांव में घुसने पर हाथियों ने सबसे पहले रामविचार पुत्र महादेव, उदसिया पत्नी जगदेव, मोतीलाल पुत्र सुखदेव, देवराज पुत्र नान्हू, रामचंद्र पुत्र सुखदेव, राजाराम पुत्र लखन, रामलाल पुत्र मनबोध के कच्चे घरों को ढहा दिया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से आया था 16 हाथियों का झुंड

इसके बाद खूंटे में बंधी राजाराम की दो गायों और दो बैल तथा रामलाल के एक बैल को मार डाला तथा रामलाल के घर के बगल में स्थित हैंडपंप को उखाड़ फेंका। इसकी जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब मवेशी रंभाने लगे।

ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने की कोशिश की तो एक बारगी झुंड ने उन्हें भी दौड़ा लिया। बाद में ग्रामीणों ने आग जला कर उन्हें खदेड़ना शुरू किया इसके बाद हाथी गांव छोड़कर छत्तीसगढ़ सीमा के जंगल की ओर भाग गए।

जाते समय झुंड ने खलिहान में रखी धान की फसल को भी तहसनहस कर दिया। सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह बभनी एसओ अशोक सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा वन विभाग की टीम भी जायजा लेने पहुंची।

छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित रनदह गांव में हाथियों के झुंड ने जो उत्पात मचाया है उसकी जांच कराई जाएगी। क्षति के आकलन की रिपोर्ट विभाग को भेज दी जाएगी। उसके बाद संबंधितों को मुआवजा दिलाया जाएगा। मृत मवेशियों के मालिकों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
-एसपी सिंह, वन क्षेत्राधिकारी, बभनी, सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें