फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा आज संभव

Fri, 04 Oct 2013 09:20 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग शुक्रवार को राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली तथा मिजोरम के विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा कर सकता है। आयोग चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर चुका है।
विज्ञापन


इन राज्यों के विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। बड़े राज्यों में दो या तीन चरण में जबकि दिल्ली व मिजोरम जैसे छोटे राज्यों में एक ही चरण में मतदान कराए जाएंगे।

राज्यों में मतदान संबंधी तिथियों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। संबंधित राज्यों के साथ ही केंद्र सरकार भी चुनावी आचार संहिता के तहत कोई ऐसा फैसला नहीं ले सकेगी, जिससे चुनाव प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का दावा है कि आयोग सरकार को चुनावों की तिथि घोषित करने के संबंध में संकेत दे चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें