फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने हेलीकॉप्टर से जब्त किए 1 करोड़ रुपये

Sat, 16 Feb 2013 06:34 PM IST
कोहिमा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग की टीम ने शनिवार को कोहिमा में एक हेलीकॉप्टर से एक करोड़ रुपये जब्त किए हैं। इस धन का उपयोग कथित रूप से नगालैंड पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार फेरी न्येमली फोम द्वारा किया जाना था। 60 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में 23 फरवरी को चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पैरामिलिट्री असम राइफल्स की 31 बटालियन के हेलीपैड पर उतरा, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त किए गए एक निगरानी दल ने हेलीकॉप्टर से एक करोड़ रुपये जब्त किए, जिसे कथित रूप से न्येमली ने किराए पर लिया था।

न्येमली लोंगलेंग जिले की तामलू विधानसभा सीट से एनपीएफ के प्रत्याशी हैं। आयोग की टीम ने आयकर विभाग और पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है, जिन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने दल को रवाना कर दिया है।
विज्ञापन


न्येमली से इस धन के स्रोत के बारे में पूछताछ होगी और उनका बयान दर्ज करने के बाद आगे कोई फैसला किया जाएगा। इस मामले में जल्द ही एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें