फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को परेशान कर सकती है इस बेटी की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
'मन की बात' कार्यक्रम से #SelfieWithDaughter मुहिम शुरू करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट हो रहे हैं, वहीं फेसबुक पर एक तस्वीर ऐसी बेटी की भी आई है, जो पीएम को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन


ये तस्वीर है गुजरात दंगों में मारे गए कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की बेटी निशरीन जाफरी हुसैन की। निशरीन ने दिवंगत पिता के साथ वाली एक पुरानी तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए निशरीन ने प्रधानमंत्री पर तंज भी कसा है।

निशरीन ने इस तस्वीर के ऊपर लिखा है- #‎SelfieWithDaughter‬: This one will haunt him for ever... यानी 'ये तस्वीर उन्हें हमेशा सताती रहेगी।'

इससे पहले वामपंथी नेता कविता कृष्णन के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। कविता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी शेयर करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दे डाली। कविता ने ट्वीट करके कहा, "#लेमडकपीएम के साथ #सेल्फीविदडॉटर शेयर करते हुए सावधान रहें। उनका बेटियों का पीछा करवाने का इतिहास रहा है।"
विज्ञापन
Trending Videos

कौन हैं निशरीन जाफरी हुसैन

गुजरात में हुए 2002 के दंगों में अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसाइटी में रहने वाले कांग्रेस सांसद जाफरी की दंगाइयों ने हत्या करने के बाद उनके घर समेत पूरी गुलबर्ग सोसाइटी में आग लगा दी थी।। निशरीन जाफरी हुसैन इन्हीं एहसान जाफरी की बेटी हैं।

आरोप है कि दंगों के दौरान जाफरी ने जब सरकार से मदद के लिए फोन किया तो उनकी कोई मदद नहीं की गई। हालांकि तब के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात से इंकार करते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई कॉल रिसीव नहीं की।

इन दंगों के दौरान गुलबर्ग सोसाइटी में रहने वाले 69 लोग मारे गए थे। एहसान जाफरी की मौत के बाद पत्नी जाकिया जाफरी ने इन दंगों और अपने पति की हत्या के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि एसआईटी जांच में मोदी को क्लीन चिट मिल चुकी है।
विज्ञापन

क्या है 'सेल्फी विद डॉटर'

गौरतलब है कि हरियाणा में जींद जिले के बीबीपुर गांव में 19 जून को 'बेटी के साथ सेल्फी' प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर तीन लोगों को सम्मानित किया गया था, लेकिन यह कार्यक्रम एक छोटा सा इवेंट बनकर रह गया था

बेटी की महत्ता बताने वाली हरियाणा के बीबीपुर गांव से शुरू हुई यह अनूठी पहल पीएम नरेंद्र मोदी को ऐसी भाई कि वह इस गांव के सरपंच सुनील जगलान के मुरीद हो गए। प्रधानमंत्री अपने चर्चित कार्यक्रम 'मन की बात' में खुद को इस पहल की तारीफ करने से नहीं रोक सके।

सरपंच जगलान के प्रयास को सलाम करते हुए पीएम मोदी ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान को जनांदोलन का रूप देने का आह्वान किया। इतना ही नहीं उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 'सेल्फी विद डॉटर' प्रतियोगिता की पहल का आह्वान करते हुए प्रेरक टैग लाइन के साथ फोटो शेयर करने की अपील की। पीएम ने कहा कि प्रेरक टैग लाइन को वह खुद रिट्वीट करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें