फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने पढ़े लिखें हैं आपके सांसद, जानकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून बनाने वाले हमारे सांसदों का हाथ पढ़ाई लिखाई में थोड़ा तंग है। देश की सबसे बड़ी पंचायत के करीब चौथाई सदस्य ग्रेजुएट भी नहीं हैं।
विज्ञापन


आरटीआई से खुलासा हुआ है कि पंद्रहवीं लोकसभा के 112 सांसद स्नातक तक भी नहीं पढ़े। 44 की शिक्षा हाईस्कूल है और 13 हाईस्कूल से भी कम पढ़े लिखे हैं।

पैंतालीस सांसद इंटर कर चुके हैं और नौ ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं।

मुरादाबाद के एक आरटीआई एक्टिविस्ट निमित जायसवाल की ओर से दाखिल आरटीआई के जवाब में ये जानाकारियां सामने आई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

डॉक्टरेट की डिग्री भी है 30 सांसदों के पास

गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पंद्रहवीं लोकसभा के 30 सदस्यों के पास डाक्टरेट की उपाधि है, जिनमें से 26 पुरुष और चार महिला सांसद हैं।

143 सांसद पोस्ट ग्रेजुएट हैं जिनमें 127 पुरुष और 16 महिला सांसद हैं। लोकसभा के कुल 246 सदस्य ग्रेजुएट हैं जिनमें 227 पुरुष सांसद और 19 महिला सांसद ग्रेजुएट हैं। एक सांसद कैंब्रिज से ग्रेजुएट हैं।

आरटीआई के जवाब में मिली जानकारी के अनुसार आठ पुरुष और एक महिला सांसद ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि 43 पुरुष और एक महिला सांसद की शिक्षा हाईस्कूल है।

इसके अलावा ग्यारह पुरुष और दो महिला सांसद हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही हैं। गृह मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 44 पुरुष और एक महिला सांसद की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें